पतलेपन से परेशान लोगों के लिए मोटा होने का जबरदस्त उपाय.


जहाँ मोटापा एक बीमारी है वहीँ पर कमज़ोरी भी लोगों के उपहास का कारण बनता है। एक आकर्षक व्यक्तित्व की चाह रखने वाले नौजवानों के लिए शरीर का पुष्ट होना बहुत महत्वपूर्ण है। ऐसे में कुछ घरेलु उपाय ज़रूर आज़माएं जो आपकी कमज़ोरी दूर कर शरीर को हृष्ट पुष्ट कर देंगे।

मोटा होने के लिए पहला प्रयोग।

1 से 2 ग्राम सौंठ एवं उतनी ही शिलाजीत खाने से अथवा 2 से 5 ग्राम शहद के साथ उतनी ही अदरक लेने से शरीर पुष्ट होता है।

मोटा होने के लिए दूसरा प्रयोग।

3 से 5 अंजीर को दूध में उबालकर या अंजीर खाकर ऊपर से दूध पीने से शक्ति बढ़ती है।

मोटा होने के लिए तीसरा प्रयोग।

1 से 2 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण और इतने ही शतावरी के चूर्ण को आंवले के 10 से 10 मि. ली. रस के साथ 15 दिन लेने से शरीर में दिव्य शक्ति आती है।

मोटा होने के लिए चौथा प्रयोग।

एक गिलास पानी में एक निम्बू का रस निचोड़कर उसमे दो किशमिश डालकर रात को भिगोकर रख दीजिये। सुबह छानकर पी जाएँ एवं किशमिश चबा कर खा जाएँ। यह एक अदभुत शक्तिदायक प्रयोग है।

मोटा होने के लिए पाँचवाँ प्रयोग।

शाम को गर्म पानी में दो चुटकी हल्दी पीने से शरीर सदा निरोगी और बलवान रहता है।

 ये भी ज़रूर करें।

सुबह नाश्ते के बाद एक केला लो इसके साथ 2 चम्मच देसी घी लगा कर खाओ, और ऊपर से एक गिलास दूध पी लो। ऐसा 45 दिन तक करें। आपके वजन में आशातीत परिवर्तन होगा

पतलेपन के कारण

बहुत खाने के बाद भी अगर आप कमज़ोर हो तो इसके कुछ बड़े कारण हैं नशा, भूख ना लगना, या पाचन तंत्र सही ना होना।

इनके निवारण।

सबसे पहले तो अगर आप नशा करते हैं, चाहे किसी भी तरह का नशा हो उसको छोड़ दीजिये। दूसरा ये के अगर आपको भूख नहीं लगती तो भोजन करने से 10 मिनट पहले अदरक का आचार खाया करे। या फिर भोजन के साथ भी ये खा सकते हैं। और तीसरा कारण हैं भोजन सही ना पचना जिसका कारण हैं लिवर का कमज़ोर होना तो उसके लिए सुबह शौच जाने के बाद एक गिलास गर्म पानी में एक निम्बू निचोड़ कर पिए बिना चीनी डाले। इस से उनके लिवर में जो समस्या हैं वो समाप्त होगी।

ये ज़रूर ध्यान रखे के ज़्यादा खाने से या ज़्यादा कसरत करने से शरीर नहीं बनता बल्कि हलकी कसरत और “कम खाओ मगर पचाओ अधिक” इस मंत्र से शरीर सुदृढ़ मज़बूत और मोटा ताज़ा होगा।
इसके बाद आप जो कुछ भी खाएंगे तो वो आपके शरीर को लगने लगेगा। चाहे सादा पानी ही क्यों ना पिए। और आपको तीन महीने में ही फर्क दिखेगा।

1. बादाम और मक्खन

दस बादाम भिगो कर, पीसकर, ५० ग्राम मक्खन में स्वादनुसार बूरा शक्कर मिला कर डबल रोटी में मिलाकर नित्य खाए और खाकर गर्म दूध पिए। कम से कम तीन महीने। मोटापा बढ़ जाएगा। मस्तिष्क भी तेज़ होगा। सर्दी के मौसम में यह प्रयोग विशेष लाभ देता हैं।

2. अश्वगंधा और शतावरी

आयुर्वेद में अश्वगंधा और शतावरी के उपयोग से वजन बढाने का उल्लेख मिलता है। अश्वगंधा और शतावर का चूर्ण मिक्स कर ले, अब इस में बराबर मात्रा में मिश्री मिला लीजिये, रात को सोते समय या कसरत करने के बाद एक चम्मच फांकी ले कर ऊपर से गर्म दूध पीजिये। एक महीने में ही शरीर का रूप रंग और डील डौल बदल जायेगा.

3. अखरोट

अखरोट में आवश्यक मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है जो स्वस्थ कैलोरी को उच्च मात्रा में प्रदान करता है। रोज़ 20 ग्राम अखरोट खाने से वजन तेजी से प्राप्त होगा।

4. केला और गर्म दूध

तुरंत वजन बढाना हो तो केला खाइये। रोज़ दो या दो से अधिक केले खाने से आपका पाचन तंत्र भी अच्छा रहेगा। 3 केले खा कर ऊपर से गर्म दूध पिए। कुछ लोग केले को शेक बना कर पीते हैं, ऐसा ना करे।

5. मुनक्का

15 मुनक्का नित्य रात को खाकर पानी पीकर सोएं। एक दो महीने में ही सारी दुर्बलता दूर होकर शरीर का वजन बढ़ेगा, शरीर मोटा हो जायेगा।

6. अंजीर

शरीर का वजन घटता जा रहा हो, दिनों दिन शरीर पतला हो रहा हो, जवानी में ही बुढ़ापा झलकने लगे तो रात को आधा गिलास पानी में ३ अंजीर और ३ चम्मच सौंफ भिगो दे। प्रात: पानी छानकर अंजीर निकाल कर खाए और वही पानी पी जाए। ऐसा 45 दिन तक करने से वजन बढ़ जायेगा, शरीर मोटा हो जायेगा।
अंजीर दूध में उबाल कर खाने से और ऊपर से वही दूध पीने से भी मोटापा बढ़ता हैं और कमज़ोरी दूर होती हैं।

7. खजूर और चना।

5 खजूर और एक मुट्ठी काले चने धोकर रात को थोड़े से पानी में भिगो कर प्रात: खाएं, मोटापा बढ़ेगा, कमज़ोरी दूर होगी।

8. छुहारे।

रात को सोते समय चार छुहारे, गुठली निकाल कर एक गिलास दूध में डालकर उबाले, छुहारे चबा चबा कर खा लीजिये और ऊपर से दूध पी लीजिये। और इसी प्रकार सुबह नाश्ते में भी यही प्रयोग करे। यह प्रयोग सर्दी के मौसम में लगातार ३ महीने तक करे। शरीर मोटा और सुन्दर होगा। बल बढ़ेगा और यौन शक्ति भी बढ़ेगी। यह प्रयोग सभु आयु के स्त्री पुरुष कर सकते हैं।

9. मूंगफली।

मूंगफली खाने से कुपोषण से बचाव होता हैं, शारीरिक शक्ति बढ़ती हैं। मूंगफली खाने से, या इसकी खीर खाने से मोटापा बढ़ता हैं।

10. आलू

आलू कार्बोहाइड्रेट और काम्प्लेक्स शुगर का अच्छा स्त्रोत है। ये ज्यादा खाने से शरीर में फैट की मात्रा बढ़ जाती है।

11. अनार और चुकंदर।

अनार और चुकंदर ये दोनों मांस और रक्त बढ़ाने वाले फल हैं। अत: नियमित एक अनार और एक चुकंदर का सेवन करना चाहिए।
और सुबह उठ कर नित्य कर्म से फ्री हो कर कसरत ज़रूर करे।

Comments

Popular posts from this blog

मूसली पाक बनाने की कला

Motivational thoughts by sandeep maheswari

उत्तेजना लाने और स्तम्भन शक्ति बढ़ाने के लिए।