सफेद पेठा

आजकल सफेद पेठा क मिठाई प्रत्येक शहर में उपलब्ध होती है। पेठे का जूस अनेक रोगों में रामबाण औषधि का काम करता है। सफेद पेठा लोहा, कैल्शियम, सल्फर, फासफोरस एवं विटामिन-ए, बी, सी और ई से भरपूर है। विटामिन ई तो बहुत कम फलों, सब्जियों में मिलता है। इसमें प्रोटीन भी बहुत होता है। 100 ग्राम पेठे में 34 ग्राम प्रोटीन अतः पेठा परिपूर्ण है खनिज पदार्थों, विटामिनों और प्रोटीन से, ज्यादातर फलों और सब्जियों में प्रोटीन नहीं होता है। पेठे की तासीर शीतल होती है इसलिए सर्दी जुकाम, साइनस की समस्या होने पर इसका जूस नहीं पीना चाहिए। 1. हृदय रोगियों के लिए तो यह रामबाण है। पेठे का जूस पीने से अवरुध्द धमनियां भी खुल जाती हैं और आप बाइपास व एन्जीयोप्लास्टी से भी बच सकते हैं। पेठे का जूस पीने से अग्नाशय ठीक से काम करता है। मधुमेह रोगियों के लिए रामबाण औषधि है। 2. शरीर में कहीं भी जलन हो पेट में, आंतों में, छाती में, पेशाब में, हाथ पैरों में, सिर में पेठे का जूस सभी जलन शांत करता है। 3. इसी प्रकार त्वचा के रोगों में जैसे फोड़े फुन्सियों, मुहांसों में पेठे का जूस पीना अति उत्तम है।...