फलों के गुण और फायदे

जानिए फलों के गुण या फलों के फायदे और कौन सा फल कब खाना चाहिये ताकि आप रह सकें स्वस्थ और सेहतमंद.

फल हमें स्वाद ही प्रदान नहीं करते बल्कि हमारी सेहत के लिए भी लाजवाब होते हैं, आज हम बात करेंगे गर्मी में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने वाले फलों के बारे में।
गर्मियों में पाएं जाने वाले फल हमारे शरीर को ठंडा और तरोताजा रखते हैं। आजकल फलों का आवक सालभर में होता है, लेकिन कुछ फल ऐसे होते हैं जो केवल गर्मियों के लिए ही माने जाते हैं। आज हम उन फलों के बारे में आपको बताएगें। गर्मियों के दिनों में आपको तरोताजा रखते हैं और कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आपको बचाते हैं वो फल इस प्रकार हैं…
गर्मी में शरीर को ठंडा और तरोताजा रखने वाले फल
1. आम
आम फलों का राजा कहलाता है। विश्व में अलग-अलग जाति के आम पाएं जाते हैं, लेकिन फिर भी हिन्दुस्तान का प्रसिद्द फल आम हैं। भले ही इसकी तसीर गर्म होती है लेकिन जब हम इसे फ्रिज या पानी में आधे घंटे तक छोड़ देते हैं तो यह पेट को ठंडक पहुंचाते हैं। आम में पौटेशियम, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे खनिज लवण मौजूद होते हैं और इसमें विटामिन एविटामिन सी भरपूर मात्रा में होते हैं। आम में एंटी आक्सीडेंट में फ्री रेडिकल्स को खत्म करने के गुण भी पाएं जाते हैं। इसका सेवन करने से ह्रदय संबंधी रोग, कैंसर, समय से पहले बुढ़ापा जैसी समस्या से बचा जा सकता है।
2. लीची
गर्मी का मौसम शुरू होते ही लीची बाजार में आ जाती है। लीची देखने और खाने में हमें जितनी लाजवाब लगती हैं उतनी ही यह गुणों से भरपूर होती हैं। इसमें विटामिन और पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है और शरीर में पानी की कमी पूरी हो जाती है। इसके अलावा इसमें ग्लूकोज की भी मात्रा पाई जाती है। जिससे हमारी थकान कुछ ही समय में दूर हो जाती है। इसका सेवन करने से पेट दर्द, कब्ज, आंत की बीमारी और कमजोरी में फायदा मिलता है।
3. तरबूज
तरबूज गर्मियों के दिनों में पाया जाना वाला ऐसा फल है। जिसका गुदा जितना लाल होता है वह उतना ही मीठा, स्वादिष्ट और रस भरा होता है। इसमें पानी और शक्कर की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो हमें गर्मियों के दिनों में डिहाइड्रेशन से दूर रखती है। तरबूज में विटामिन ए, बी, और सी भी मौजूद होते हैं। इसका सेवन एसिडिटी में भी शरीर को फायदा देता है।
4. खरबूजा
खरबूजे का सेवन गर्मियों के दिनों में केवल हमारे शरीर में पानी की कमी को पूरा नहीं करता, बल्कि इसमें विटामिन ए, बी, सी, के साथ-साथ मैग्नीशियम, सोडियम, पोटेशियम जैसे मिनिरल्स अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभप्रद होते हैं। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल नहीं बढ़ता। यही कारण है कि यह वजन कम करने वाले और दिल के रोगियों के लिए इसका सेवन बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से त्वचा संबंधी बीमारी भी नहीं होती और शरीर की गर्मी भी दूर रहती है।
5. नारियल का सेवन
गर्मियों के दिनों में नारियल और नारियल का पानी दोनों ही हमारे लिए बहुत ही लाभप्रद होते हैं। नारियल का पानी पीने से अनिंद्रा, रुसी, मधुमेह, डायबीटीज, नाक से खून निकलना सिरदर्द आदि में फायदा पहुंचता है।
6. ककड़ी और खीरा
गर्मियों के दिनों में ककड़ी और खीरे का सेवन करने से भी शरीर को लाभ प्राप्त होता है। इनसे शरीर को ठंडक मिलती है। ककड़ी में विटामिन बी पाया जाता है। इसका सेवन करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती और यह टाक्सिन्स को शरीर से बाहर निकलता है। वहीं खीरे में विटामिन बी, शुगर, फाइबर, इरेप्सिन नामक एंजाइम होते है। इसका सेवन करने से कोलेस्ट्रोल, कब्ज, बदहजमी, अल्स और पेट दर्द जैसी बीमारियों से बचाता है।
7. जामुन
गर्मियों में पाया जाने वाला फल जामुन आपको तरोताजा रखने में मदद करता है। इसका सेवन करने से यूरिन में शक्कर की मात्रा कम हो जाती है और यह प्यास को शांत करता है और यह शरीर को भरपूर, मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट देता है।


यह एक ऐसी मिठाई है जिसे बनाने के लिए घी या तेल का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता बल्कि पेठा बनाने के लिये पेठे का फल अच्छा पका होना चाहिये।

मिठाई में पेठा न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि इसके फायदे भी बहुत हैं। पेठा देश के कई अन्य राज्यों में बनाया जाता है, लेकिन जितना मशहूर आगरा का पेठा दुनिया में है उतना दूसरा और कोई नहीं। ताज महल के अलावा अगर आगरा की कोई चीज सबसे ज्यादा मशहूर है, तो वो है यहां का लजीज पेठा। यही वजह है कि आगरा को ‘ताज नगरी’ के साथ-साथ ‘पेठा नगरी’ के नाम से भी जाना जाता है। यहां ताज महल की तरह पेठे की भी विश्व स्तरीय पहचान है। वैसे तो यह मुख्य रूप से आगरा की मिठाई मानी जाती है, लेकिन स्वाद की वजह यह पूरे देश में बनते हैं और इसे पसंद भी किये जाते हैं। यह एक ऐसी मिठाई है जिसे बनाने के लिए घी या तेल का प्रयोग बिलकुल भी नहीं किया जाता बल्कि पेठा बनाने के लिये पेठे का फल अच्छा पका होना चाहिये।
पेठा को ज्यादातर गर्मियों की मिठाई मानी जाती है। लेकिन लोग इसे पूरे साल बड़े ही चाव के साथ खाते हैं। यह न केवल सस्ती होती है बल्कि स्वादिष्ट और सेहद के लिए लाभदायक भी है। ज्यादातर पेठा भतुआ, कोंहड़ा या फिर कूष्मांड नामक सब्जीए से बनाया जाता है। वैसे आपको बता दें कोहड़ा से न केवल पेठा बनता है बल्कि इसकी सब्जीह, मुरब्बे, पाक, अवलेह, ठंढाई, घृत आदि भी बनती है। हमारे आयुर्वेद में पेठे को सेहत के लिए बहुत ही उपयोगी माना गया है। पेठे में औषधीय गुण भी होते हैं। आज इस लेख में पेठे के फायदे के बारे में बात करेंगे। पेठा खाने से आपके रक्त विकार तो दूर होंगे ही साथ ही यह पुष्टिकारक और बल देने वाली मिठाई भी है।
पेठा खाने के फायदे
कब्ज और बवासीर
मलावरोध, मलबन्ध और कोष्ठबद्धता आदि नामो से जानी जाने वाली कब्ज एक ऐसी समस्या है जिससे अधिकतर लोग पीड़ित रहते हैं। इसकी वजह से आप पूरे दिन परेशान रहते हैं। इसे अंग्रेजी में कान्सटीपेशन कहते हैं। यह एक ऐसी समस्या है जिसकी वजह से कई रोग शरीर में उत्पन होते हैं। इसको ठीक करने के लिए पेठा बेहद उपयोगी चीज है। पेठे में रेशा पाया जाता है जो कि कब्ज जैसी पेट की समस्याह को दूर करता है। पेठे का सेवन न केवल कब्ज को दूर करता है बल्कि इससे बवासीर में आने वाला खून भी कम हो जाता है।
दमा के रोगियों के लिए
शहरों में रहने वाले लोग दमा की बीमारी से गर्सित रहते हैं। उन्हें अन्य उपचारों और परहेज के साथ नियमित रूप से पेठा खाना चाहिए। इससे फेफड़ों को बहुत लाभ मिलता है।
पेट में सूजन
खराब जीवनशैली की वजह से आज एक समस्या जो देखने को मिल रही है वह पेट का सूजन है। यह समस्या उलटे-सीधे खाने की वजह से उत्पन होती है। यह शिकायत तब होती है, जब खाना पचने में समस्याक हो। कब्ज और बवासीर के साथ-साथ पेठा पेट के सूजन को दूर या कम करने में भी लाभदायक है। ऐसे में आप सुबह के समय में दो कप पेठे का जूस पिएं। यह आंतों की सूजन को कम करता है।
भूख को बढ़ाए
भूख न लगना शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत और विकसित न होने का एक बहुत बड़ा कारण हैं। अगर आप अपने शरीर को जरूरी आहार नहीं देंगे तो न केवल आपकी हड्डियां कमजोर होंगी बल्कि आप मानसिक रूप से भी कमजोर हो जाएंगे। इसलिए यदि आपको भूख न लगें तो पेठे का सेवन कीजिए। आप चाहें तो सुबह दो कप पेठे का रस पी सकते हैं।
मस्तिष्क के लिए फायदेमंद
दिमाग को कैसे तेज करें? दिमाग की कमजोरी को दूर करने के उपाय? दिमाग की बीमारी को कैसे दूर करें? आदि के बारे में लोग ज्यादा पढ़ते और नेट पर बहुत ही सर्च करते हैं। वैसे पेठा दिमाग के रोग को दूर करने का दावा तो नहीं करता है पर इससे आप अपने मस्तिष्क को स्वस्थ जरूर रख सकते हैं। डॉक्टर के मुताबिक दिमाग के रोगी को इसके फल का 10-20 ग्राम गूदा खाना चाहिए और साथ ही पेठे का रस पीना चाहिए।
शरीर के जलन को करें दूर
कई लोगों के लिए शरीर में जलन की समस्या इतनी जटिल है कि कहां खड़े है यह नहीं देखते बस खूजली करने लगते हैं। अगर शरीर में जलन है तो पेठे के गूदे तथा पत्तों को पीसकर लेप करें। आप चाहे तो इसके बीजों को पीसकर ठंडाई बनाकर पी सकते हैं।

इसके लिए हम दूध और केले का मिश्रण तैयार करते हैं जिसे हम बनाना शेक का नाम देते हैं। इससे हमारे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है।
इस भागदौड़ भरी जिंदगी में हमारे पास इतना समय नहीं होता कि हम सुबह का नाश्ता तैयार कर सकें, ऐसे में हम बनाना शेक का सेवन कर सकते हैं। इसके लिए हम दूध और केले का मिश्रण तैयार करते हैं जिसे हम बनाना शेक का नाम देते हैं। इससे हमारे शरीर को भरपूर पोषण मिलता है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसको पीने से हमारा पेट भरा हुआ रहता है, जिसके कारण हमें भूख का अहसास नहीं होता। इसमें सबसे अच्छी बात यह होती है कि इसे बनाने में अधिक समय नहीं लगता। इसे हम कुछ ही मिनटों में तैयार कर लेते हैं।
बनाना शेक के फायदे
बनाना शेक केवल बॉडीबिल्डर के लिए ही फायदेमंद नहीं होता बल्कि बनाना शेक हमारी त्वचा, बालों और वजन को बढ़ाने के लिए भी बहुत ही फायदेमंद होता है। इसका सेवन प्रेगनेंसी के दिनों में भी बहुत फायदेमंद होता है, यही कारण है कि डॉक्टर भी इसे पीने की सलाह देते हैं।
प्रेगनेंसी के दिनों में बनाना शेक के फायदे
केले में आयरन की मात्रा होती है। इसका सेवन आम महिलाओं के लिए फायदेमंद होता है। केला या फिर केले का शेक हम गर्भावस्था में सेवन करते हैं तो हमें विटामिन बी-6 की कमी नहीं होती। प्रेगनेंसी के दौरान अगर गर्भवती महिला के शरीर में फोलिक एसिड की कमी आ जाती है, तो बच्चे विकलांग पैदा होते हैं और उनका जन्म समय से पहले ही हो जाता है। केले में फोलिक एसिड पाया जाता है जिससे बच्चों की नसों, मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी का सही से विकास होता है। इसलिए केले का सेवन प्रेगनेंसी के दौरान करना चाहिए। इसका सेवन करने से कब्ज की समस्या खत्म होती है।
इसका सेवन करने से इम्युनिटी सिस्टम बढ़ता है, इसलिए यह बच्चों के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है।
वर्कआउट के बाद 
जब भी हम कसरत करते हैं तो हमें थकान होने लगती है और हमारे शरीर को एनर्जी की आवश्कता होती होती है। ऐसे में हमें बनाना शेक का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इसमें प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट शामिल होता है और साथ ही इसमें मिनरल, पोटेशियम, मैग्नीशियम शामिल होता है, जिससे हमारी मांसपेशिया मजबूत बनती है।
बालों के लिए
बनाना शेक में कई तरह के पौष्टिक तत्व होते हैं, जो हमारे बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। जब हम अपने बालों में बनाना शेक लगते हैं, तो हमारे बालों का झड़ना कम हो जाता है। हम जानते हैं कि बालों की ग्रोथ के लिए विटामिन ए की जरूरत होती है, जोकि बनाना शेक में मौजूद होता है।
कोमल त्वचा के लिए
बनाना शेक में पोटेशियम होता है, जो हमारी स्किन के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। जब हम इसका सेवन लगातार करते हैं, तो हमारी त्वचा नरम और कोमल हो जाती है, साथ में हमारे चेहरें पर झुरिया नही पड़ती।
वजन बढ़ाने के लिए
जब हम अपने वजन को बढ़ाना चाहते हैं, तो हमें केला या केले का शेक बनाकर पीना चाहिए। बनाना शेक का हर रोज सेवन करने से शरीर में मैग्नीशियम बढ़ता है। बनाना शेक में विटामिन बी-6 होता है, जिससे हमारे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और इससे अधिक लाल कोशिकओं का निर्माण होता है।

पानी की कमी हो तो डिहाइड्रेशन होता है। इस लेख के जरिय हम आपको शरीर में पानी की कमी को को दूर करने वाले फलों को बताएंगे।
हमारे जीवन में पानी की एक महत्वपूर्ण और जरूरी भूमिका है। इसके बिना हम जीवन की कल्पना नहीं कर सकते। पानी पीने से शरीर की सारी गंदगी साफ हो जाती है और खून साफ होता है तथा शरीर स्वस्थ्य रहता है। वहीं पानी की कमी हो तो डिहाइड्रेशन होता है। यदि शरीर में पानी की कमी हो तो आप थका हुआ और कमजोर महसूस करते हैं। इसलिए अपनी कमजोरी को दूर करने के लिए आप ज्यादा से ज्यादा पानी पियें। इस लेख के जरिय हम आपको शरीर में पानी की कमी को को दूर करने वाले फलों को बताएंगे।
तरबूज
तरबूज मात्र एक स्वादिष्ट फल नहीं है बल्कि पानी से भरपूर त्वरित उर्जा देने वाला फल है। तरबूज में 96 फीसदी पानी होता है और प्यास को भी शांत करता है। तरबूज खाने से शरीर में शीतलता का अनुभव होता है। तरबूज में प्रचुर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और आयरन के अलावा मैग्नीशियम और पोटैशियम भी पाया जाता है। यह हार्ट कैंसर, किडनी, आंख और स्किन की समस्या को दूर करता है।
खरबूजा
गर्मियां आते ही ठंड़े फलों की मांग बढ़ जाती है। खरबूजा उन्हीं में से एक है। स्वाद, ठंडक और पोषक तत्वों से भरपूर खरबूजे में 95 फीसदी मिनरल्स होता है। जो आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करता है और आपको हमेशा तरोताजा रखता है। सेहत से जुड़ी कई समस्याओं को दूर करने में मददगार खरबूजा न केवल विटामिन का अच्छा स्रोत है बल्कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट के गुण भी पाए जाते हैं जो ह्र्दय और मस्तिष्क को स्वस्थ्य रखने में लाभदायक है।
खाएं लीची
मानसून के दिनों में बाजारों की रौनक बढ़ाने वाला फल लीची, दिखने में बेहद आकर्षक है। लेकिन क्या आप जानते हैं, कि‍ इस रसीले फल के फायदे भी उतने ही अनमोल हैं। यह न केवल आपके डिहाइड्रेशन की समस्या को दूर करता है बल्कि इसमें विटामिंस, शुगर, साइट्रिक एसिड जैसे मिनरल्स भी होते हैं। ध्यान यह भी दें कि आप एक दिन में 10-11 से ज्यादा लीची न खाएं। इसे न केवल डियाड्रेशन में सही माना जाता है बल्कि कैंसर और हार्ट की समस्या में भी यह फायदेमंद है।
अनन्नास
विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और कैल्शियम से भरपूर अनन्नास शारीरिक शक्ति को विकसित करने वाला और पाचन संबंधित विकार को नष्ट करने वाला फल है। पित्तनाशक, कृमिनाशक और हृदय रोगों के लिए हितकारी अनन्नास शरीर में पानी की कमी को दूर करता है। इसके अलावा यह गठिया और कैंसर की समस्या से बचाता है।
अंगूर
पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर एक बलवर्घक एवं सौन्दर्यवर्घक फल है। रोगी के लिए ग्लूकोज का काम करने वाला अंगूर शरीर में खून की वृद्धि करता है और कमजोरी को दूर करता है। इसमें मौजूद मिनरल्स डिहाइड्रेशन से बचाते हैं।
संतरा
विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम जैसे पोषकीय तत्वों और रोग निवारक क्षमताओं से युक्त एक अत्यंत उपयोगी फल संतरा गठिया और स्किन की समस्या को दूर करता है। इसका जूस पीने से डिहाइड्रेशन में बहुत ही फायदा मिलता है।
फलों का राजा
फलों का राजा कहलाने वाला आम खाने में जितना स्वादिष्ठ होता है उतना ही सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि फाइबर, पोटैशियम, आयरन से भरपूर आम से आपका चेहरा बहुच अच्छे से साफ हो सकता है और एक चमकता चेहरा आपका हो सकता है। इसके अलावा इसे ठंडा करके खाने से शरीर को ठंडक मिलती है।


Comments

Popular posts from this blog

मूसली पाक बनाने की कला

Motivational thoughts by sandeep maheswari

उत्तेजना लाने और स्तम्भन शक्ति बढ़ाने के लिए।