चिया के बीज के फायदे – Benefits of Chia Seeds in Hindi
चिया के बीज एक सूपर फूड माने जाते हैं क्योंकि इनमें सेहत को बेहतर करने वाले बहुत सारे पदार्थ हैं| जैसे की कैल्शियम, मैंगनीज, फाइबर, प्रोटीन, जिंक, फास्फोरस और मैग्नीशियम| इनके बहुत सारे फायदे हैं|
चिया के बीज के औषधीय गुण (Benefits of Chia Seeds for Health)
सूजन कम करे (Reduce Swelling):- चिया के बीजों के नियमित सेवन से सूजन की परेशानी दूर होती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया के बीजों आधे घंटे के लिए भिगोएं। आधे घंटे बाद बीजों वाला पानी गाढ़े घोल में बदल जाएगा। इस घोल को पीने से पाचन प्रणाली बहुत ही अच्छी होती है। इससे फाइबर की उच्च मात्रा मिलती है।
सूजन कम करे (Reduce Swelling):- चिया के बीजों के नियमित सेवन से सूजन की परेशानी दूर होती है। एक गिलास पानी में एक चम्मच चिया के बीजों आधे घंटे के लिए भिगोएं। आधे घंटे बाद बीजों वाला पानी गाढ़े घोल में बदल जाएगा। इस घोल को पीने से पाचन प्रणाली बहुत ही अच्छी होती है। इससे फाइबर की उच्च मात्रा मिलती है।
मोटापा घटाए (Reduced Obesity):- वजन कम करने या मोटापा घटाने के लिए चिया यानि तुलसी प्रजाति के बीज बहुत ही लाभदायक होते हैं क्योंकि यह भूख शांत करते हैं। चिया बीजों को भोजन के रूप में इस्तेमाल करने से भूख कम लगती है। ये बीज पानी को अवशोषित करने की क्षमता रखते हैं, जिस कारण ये एक जेल पदार्थ में बदल जाते हैं और मोटापा कम करने में मदद करते हैं। चिया बीज, कैलोरी की कम मात्रा के साथ सभी पोषक तत्वों की कमी को दूर करते हैं।
कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित करना (Cholesterol Control):- चिया के बीजों में ओमेगा- 3 ऑयल का गुण पाया जाता है, जो हृदय और कोलेस्ट्रॉल की समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। चिया के बीजों में ओमेगा- 3 ऑयल होता है, जो कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर निकालता है।
हृदय रोग तथा कैंसर से बचाव (Heart Disease and Cancer Prevention):- चिया के बीजों में एंटी ऑक्सीडैंट्स पर्याप्त मात्रा में होते हैं, जो शरीर से फ्री रैडीकल्स को बाहर निकालने में मदद करता है। फ्री रैडीकल्स का संबंध हृदय यानि दिल के रोग और कैंसर से होता है। ये बीज ट्राइग्लिसराइड के स्तर को कम करते हुए हृदय को स्वस्थ रखने में बहुत ही लाभकारी सिद्ध होते हैं।
तंत्रिका तंत्र को मजबूत करना (Strong Nervous System):- वनस्पति के आधार पर आधार पर चिया के बीज प्रोटीन व आवश्यक अन्य पोषक तत्वों का मुख्य स्रोत हैं। जिनके सेवन से मांसपेशियां, मस्तिष्क कोशिकाएं और तंत्रिका तंत्र को मजबूत होता है। चिया के बीजों का सेवन करने से अल्जाइमर जैसे रोग से छुटकारा मिलता है।
तापमान स्थिर रखना (Maintain Body Temperature):- चिया के बीजों को रोजाना खाने से पर्याप्त पोषण मिलता है साथ ही शरीर का तापमान भी स्थिर रहता है। इसमें आयरन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, पोटेशियम, मैग्नीशियम व अन्य के गुण होते हैं। इन गुणों से व्यक्ति को अंदरूनी ताकत को बनाए रखने और सुधारने में मदद मिलती है।
दांत और हड्डियां मजबूत (Strong Bone and Teeth):- चिया के बीजों का सेवन करने से 18 फीसदी कैल्सियम की कमी पूरी होती है, जो दांत और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए इन बीजों रोजाना अपने भोजन में शामिल करना चाहिए।
Comments
Post a Comment